पंजाब 27 फरवरी 2024* पंजकोसी में क्रिकेट लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाई की मांग
चुहड़ीवाला धन्ना निवासी सुनील कुमार ने मोबाईल छीनने व पैसे छीनने के लगाए आरोप, कार्यवाई की मांग
अबोहर, 27 फरवरी (शर्मा/सोनू): गांव पंजकोसी में हो रहे क्रिकेट टूर्नामैंट में सट्टा लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाई की मांग सुनील कुमार पुत्र मैनपाल वासी गांव चुहड़ीवाला धन्ना ने की है। उसने डीएसपी अबोहर को एक मांगपत्र देकर मांग की है उसका मोबाईल व पैसे छीनने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाये और उसके पैसे दिलवाये जायें। उसने बताया कि 24 फरवरी को पंजकोसी में क्रिकेट टूर्नामैंट देखने गया था। इस दौरान सट्टेबाजों ने उसका मोबाईल व पैसे छीन लिए। युवक ने बताया कि उसने पुलिस को मौके पर सूचना दी थी तो खुईयांसरवर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन उसे उसके पैसे व मेाबाईल वापिस नहीं दिलवाये। उसने डीएसपी से मांग की है कि उसका मोबाईल व पैसे वापिस दिलवाये जायें।
फोटो:4 जानकारी देता युवक व उसके साथी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश