पंजाब 27 दिसम्बर *वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में लंगर लगाया
अबोहर, 27 दिसंबर (शर्मा/सोनू): पुलिस प्रशासन की ओर से नगर थाना 1 के बाहर छोटे साहिबजादों की याद में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में लंगर लगाया। इस मौके पर राहगिरों को चाय, ब्रैड, दाल-फुलका का लंगर वितरित किया गया। इस कार्य में नगर थाना 1 प्रभारी गुरमीत सिंह, सबइंस्पैक्टर रविंद्र शर्मा, सहायक एडीशनल एसएचओ सर्बजीत सिंह, एएसआई गुरमेल सिंह, हैडमुंशी बंशी लाल, एएसआई सतपाल, एएसआई सुखविंद्र सिंह, सदर थाना के प्रभारी इकबाल सिंह, ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह, शेर सिंह किकरखेड़ा, राजपाल, एएसआई जरनैल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी तथा आस-पास के दुकानदारों का विशेष सहयोग रहा।
फोटो:2, लंगर बनाते व वितरित करते।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 17 मार्च 26*अनुशासनहीनता और महिला से गलत आचरण के मामले में पुलिस अवर निरीक्षक तत्काल प्रभाव से बर्खास्त
चंडीगढ़ 17 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 💁🏻♂️हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें*
लखनऊ 17 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*