पंजाब 27 अगस्त *दिव्य ज्योति जागृति संस्था ने किया चाय नाश्ते का प्रबंध
अबोहर, 27 अगस्त (शर्मा/सोनू/चुघ): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए अबोहर के नवनिर्वाचित विधायक संदीप जाखड़ के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने कार्यकर्ताओं के लिए चाय-नाश्ते का प्रबंध किया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान राजिंद्र सोनी, प्रिंस चावला, प्रदीप कुमार, राजिंद्र प्रजापती ने सभी कार्यकर्ताओं को चाय व नाश्ता वितरित किया। इसके अलावा संजय जाखड, दविंद्र सरपंच रामकोट, सीनियर पार्षद मंगतराय बठला, नगर निगम के वार्ड नं. 34 से कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत अरोड़ा सोनू, वार्ड नं. 10 के पार्षद अनिल कुमार, डॉ. राजिंद्र गिरधर, वेदप्रकाश अल्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, समाज सेवी राकेश कलानी कमल खुराना, पुनीत अरोड़ा सोनू, हरिंद्र बेदी, रेणू बेदी पार्षद वार्ड नं. 23, दया धमीजा, पुष्पा, सुदेश यादव, एमसी गुरमुख, राजकुमार निराणियां डिप्टी मेयर, विकास सिंगला, डॉ सतीश नरूला, हरप्रीत सिंह बहल, विनय, सुरिंद्र सिंह बहल, पिरथीराज सेवड़ मैट्रो कालोनी, प्रवीण कुमार फौजी, त्रिलोक सोनी, राजेश लवली, मिट्ठू सिंह, रविंद्र दूबे, बलदेव शर्मा बिट्टूू ने उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्री राज आश्रम मंदिर के प्रधान पार्षद मेहरचंद तनेजा, कैशियर खरैती लाल रोड, प्रेम मुटनेजा, अश्वनी नागपाल ने सभी का केक खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
फोटो :2, चाय नाश्ता ग्रहण करते अपनी आभा अपना अबोहर की टीम
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सोनभद्र17 अप्रैल 26*SP सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने की महत्त्वपूर्ण प्रेस वार्ता.
मथुरा 17 अप्रैल 26*“MISSION SHAKTI” फेज 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 17 अप्रैल 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 112, भोजनालय, आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया*