पंजाब 25 सितम्बर 2024* नगर थाना 2 की प्रभारी प्रमिला सिद्धू ने गंगानगर रोड पर नाकाबंदी कर चालान काटे
अबोहर, 25 सितम्बर (शर्मा / सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 की प्रभारी मैडम प्रमिला सिद्धू व अन्य पुलिस पार्टी ने गंगानगर रोड पर माहाराणा प्रताप मार्किट के सामने नाकाबंदी कर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हैलमेट जरूर लगायें। अपने वाहनो के दस्तावेज साथ रखें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें ऐसे चालकों के 25000 रूपये का चालान किया जायेगा।
फोटो:2, चैकिंग करती थाना प्रभारी प्रमिला सिद्धू।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*