पंजाब 25 जुलाई *फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने पुलिस लाईन में किया पौधारोपण
अबोहर, 25 जुलाई (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व पंजाब पुलिस के डीएसपी गौरव यादव ने पंजाब को हराभरा रखने के लिए अभियान चलाया है। जिसके तहत सभी जिलों व थानों के प्रभारियों को पौधे लगाने के निर्देश जारी किये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह, एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल व डीएसपी गुरविंद्र सिंह द्वारा आज पुलिस लाईन में पौधे लगाए गए ताकि पंजाब हराभरा रहे। एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने कहा कि पौधे लगाने से पर्यावरण स्वच्छ रहता है। यह हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से पौधारोपण अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिये। इसके अलावा रेलवे पंजाब पुलिस के डीएसपी रेलवे पंजाब पुलिस जतिंद्र सिंह बावा, रेलवे थाना अबोहर के प्रभारी कस्तूर लाल, एएसआई भूपिंद्र सिंह, वधावा सिंह, भजन लाल, कुलवंत सिंह, दयाराम, सुरिंद्र सिंह, लेडीज कांस्टेबल ऊषा रानी ने रेलवे स्टेशन पर करीब 100 पौधे लगाए। डीएसपी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर लगाए गए पौधों की देखभाल भी पुलिस कर्मी करेंगे। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से लोगों गर्मी से राहत मिलेगी।
फोटो:2, पौधारोपण करते एसएसपी, व अन्य पुलिस कर्मचारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’