पंजाब 25 जुलाई *डीएसपी जतिंद्र सिंह बावा ने अबोहर रेलवे स्टेशन की चैकिंग की
अबोहर, 25 जुलाई (शर्मा/सोनू): पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव व रेलवे एडीजेपी एमएफ फारूखी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों पर सुुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने व चैकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिये हैं ताकि गड़बड़ी न हो। गौरतलब है कि कुछ समय पहले पंजाब के अमृतसर में दो गैंगस्टरों को मौत के घाट उतारा है। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के चलते भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते डीएसपी रेलवे पंजाब पुलिस जतिंद्र सिंह बावा, रेलवे थाना अबोहर के प्रभारी कस्तूर लाल, एएसआई भूपिंद्र सिंह, वधावा सिंह, भजन लाल, कुलवंत सिंह, दयाराम, सुरिंद्र सिंह, लेडीज कांस्टेबल ऊषा रानी सहित अन्य टीम ने यात्रियों के सामान की चैकिंग की। डीएसपी जतिंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि रेलवे में यात्रा करते समय स्टेशन पर पड़ी लावारिस वस्तु को न छुंए और पुलिस को सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।
फोटो:1, पुलिस टीम यात्रियों के सामान की चैकिंग करते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 25 सितंबर 26* आंख के ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
कानपुर नगर 25सितंबर 26*गणेश विसर्जन के जुलूस में बवाल, दो पक्ष भिड़े,दईमार बम चलने से कई युवक घायल,
पूर्णिया बिहार 25 सितंबर 26 *ब्राइट कैरियर स्कूल की अनूठी पहल : 30 टीबी रोगियों को दिया पोषण का सहारा*