July 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 25 अक्टूबर 2023* समाज सेवक सुशील सियाग ने अपनी स्वर्गवासी माता की स्मृति में गौशाला को पंखे भेंट किये

संवाददाता- सत्यनारायण  शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक

पंजाब 25 अक्टूबर 2023* समाज सेवक सुशील सियाग ने अपनी स्वर्गवासी माता की स्मृति में गौशाला को पंखे भेंट किये
विधानसभा क्षेत्र बलुआना के गांव ढींगा वाली निवासी तथा अग्रणी समाज सेवक सुशील सियाग पूर्व अध्यक्ष सरपंच यूनियन ब्लॉक अबोहर ने अपनी स्वर्गवासी माता श्रीमती लक्ष्मी देवी की स्मृति में गांव की गौशाला श्री गोपाल कृष्ण नि:स्वार्थ गौशाला को 11 पंखे तथा इक्कीस हजार रुपए भेंट किये।इस अवसर पर अबोहर के विधायक संदीप जाखड़,मार्केट कमेटी अबोहर के पूर्व चैयरमेन धनपत राय सियाग,आशीष सियाग, अशुवीर सियाग,गौशाला कमेटी के अध्यक्ष हंसराज खुडिया,पूर्व सरपंच राम कुमार खुडिया,किसान यूनियन खोसा के जिला उप प्रधान वीरेंद्र सियाग,गौशाला कमेटी के सदस्य भूराराम गोदारा,रणवीर सरस्वा,भीमसैन जालप,सन्दीप कांटीवाल,राधेश्याम खुराना तथा,महावीर गेदर,रमन नेहरा,भरत नेहरा,गौरीशंकर स्वामी,रवि खोड,रवि सारण,भगीरथ खोड,अजय सियाग,राकेश चौहान,सुभाष,राजू बाल्मीकि तथा बड़ी संख्या में गांवनिवासी उपस्थित थे।सियाग ने अपनी स्वर्गवासी माता को याद करते हुए कहा कि समाज सेवा की शिक्षा उनकी माता की देन है तथा उनका प्रयास रहेगा कि वो सदैव समाज सेवा के रास्ते पर चलते रहें यही मेरी मां को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सभी मेहमानों तथा गौशाला कमेटी ने सुशील सियाग को समाजिक कार्यो के लिये धन्यवाद किया तथा भूरि-भूरि प्रशंसा की।जिकरयोग्य है कि सुशील सियाग क्षेत्र के अग्रणी समाज सेवक है तथा समय-समय पर सामाजिक कार्यों में अपना आमूल्य सहयोग देते रहते हैं।इससे पहले जब कुछ माह पूर्व गांव की गौशाला के अंदर तूड़ी का संकट आया तो उन्होंने गौशाला के अंदर 60 क्विंटल तूड़ी भेजी थी।

Taza Khabar