पंजाब 23 सितम्बर 2023* नहर की पुली टूटी होने से कभी भी हो सकता है हादसा, प्रशासन होगा जिम्मेवार : समाजसेवी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 23 सितम्बर 2023* नहर की पुली टूटी होने से कभी भी हो सकता है हादसा, प्रशासन होगा जिम्मेवार : समाजसेवी
-सडक़ पर बने खड्डे भी दे रहे हादसों को न्यौता
अबोहर, 22 सितम्बर (शर्मा/सोनू): अबोहर कंधवाला रोड पर नहर के पुल के आस-पास बनी बाऊंड्री टूट होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेवारी नहरी विभाग के अधिकारियों की होगी। नहर के पुल की दीवार एक तरफ से बिल्कुल टूटी हुई है और यह पुल मोड़ पर होने के चलते दिखाई नहीं देता। इस कारण कभी भी इस पुल पर बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा इस रोड पर सीवरेज विभाग द्वारा पाईपें डालने के बाद सडक़ को ठीक नहीं किया। जिससे हर रोज छोटे बड़े हादसे होते रहते हैं। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने कहा कि अभी हाल ही में मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर एक बस भी नहर में गिर गई थी। इस इसी तरह यहां भी ऐसा हादसा होता है तो प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेवार होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नहरी पुल व सडक़ को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो नहर के पुल की टूटी बाउंड्री व समाजसेवी
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*