पंजाब 23 सितम्बर 2023* नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 23 सितम्बर 2023* नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 22 सितम्बर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व नगर थाना 1 के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, सबइंस्पैक्टर अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 7000 नशीलीगोलियोंं सहित पकड़े गए आरोपी काबल सिंह को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में दूसरा आरोपी बूटा सिंह अभी फरार है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने फाजिल्का चुंगी के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि काबल सिंह पुत्र मक्खन सिंह वासी अजीत नगर व बूटा सिंह पुत्र बलराम उफ बल्ला वासी कंधवाला राजस्थान से नशा लाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने छापा मारकर काबल सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की जबकि बूटा सिंह फरार हो गया। बैग की तलाशी लेने पर उससे 7000 नशीली गोलियां बरामद हुई। नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 185, 18.9.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत काबल सिंह व बूटा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में बूटा सिंह अभी फरार है। उसे पकडऩे के लिए छापामारी जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*