पंजाब 23 अगस्त 2024* ओमप्रकाश भुक्करका के नेतृत्व में कृष्णा नगरी में मस्जिद के पास पौधे लगाये गये
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
अबोहर 23 अगस्त (शर्मा, सोनू) : पंजाब को हराभरा तथा खुशहाल बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा कई उपराले किये जा रहे हैं। जिसके तहत आर.एस.एस. के सीनियर पदाधिकारी ओमप्रकाश भुक्करका द्वारा नई शिवपुरी से पुरानी फाजिल्का रोड तक 300 नए पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत उन्होंने इंदिरा नगरी रोड पर मस्जिद के पास लोगों के सहयोग से पौधे लगाये व उनके साथ ट्री गार्ड भी लगाये। ओमप्रकाश भुक्करका ने कहा कि पौधे हमारे पर्यावरण को हराभरा रखते हैं। इनसे में हमें बहूमुल्य ऑक्सीजन भी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि पौधे हमें खाने के लिए फल, अनाज, जड़ीबूटियां देते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार होती पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरण गर्म होता जा रहा है। इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।
फोटो:4 जानकारी देते ओमप्रकाश भुक्करका व पौधारोपण करते।

More Stories
रोहतास 16 नवम्बर 26*छठ महापर्व पर सोन नदी के तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु*
लखनऊ16 नवम्बर 26*राजा भैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया।
पूर्णिया बिहार 16 नवंबर26* राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष संगोष्ठी, प्रशासन ने पत्रकारों से की जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील