पंजाब 21 फरवरी *सुभाष नगर में रात्रि 12 बजे डीजे बंद करवाने वाले परिवार पर हमला किया
अबोहर, 21 फरवरी (शर्मा/सोनू): सुभाष नगर अबोहर में रोहित पुत्र गरीब दास, सन्नी बिट्टु के घर कार्यक्रम रखा गया था जहां डीजे भी चल रहा था। रात्रि 12 बजे तक डीजे बंद नहीं हुआ तो पड़ौसी रामजी लाल व उसका बेटा हिमेश कांत ने उन्हें डीजे बंद करने के लिए कहा तो डीजे बंद कर दिया और लगभग 12.30 बजे के करीब सन्नी पुत्र बिट्टु, रोहित पुत्र गरीब दास व अन्य लोगों ने रंजिश के तहत रामजी लाल के घर में घुसकर उनके परिवार पर हमला कर दिया जिसमें रामजी लाल के पांव तोड़ दिए जबकि उसका बेटा हिमेश कांत, पोता रवि कांत भी बुरी तरह घायल हो गये। रात्रि समय तीनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। रामजी लाल को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। दूसरी ओर नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पास एमएलआर आ चुकी है। आरोपियों के खिलाफ बनती कार्यवाई की जायेगी। गुंडागर्दी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि डीजे की परमिशन रात्रि 10 बजे तक होती है। बिना परमिशन के डीजे लगाया गया था इस मामले में भी कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:1, घायल रामजी लाल, हिमेश कांत व रविकांत अस्पताल में उपचाराधीन।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*