November 1, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 21 जून *नेहरू पार्क में आज अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया

पंजाब 21 जून *नेहरू पार्क में आज अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया

पंजाब 21 जून *नेहरू पार्क में आज अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया
-योग सेहतमंद रखने का आसान व अनमोल तरीका : डीसी अग्रवाल
-भारत देश में योग की सबसे ज्यादा जरूरत है : सिक्का
अबोहर, 21 जून (शर्मा/सोनू): आज नेहरू पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर जिला उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल सहित एसडीएम रविन्द्र सिंह अरोड़ा, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह, डीएसपी बल्लूआना देहाती अवतार सिंह, तहसीलदार जगसीर सिंह, नायब तहसीलदार अविनाश चंद्र, नगर निगम के एसई संदीप गुप्ता, थाना प्रभारी मनोज कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह धालीवाल, पीएलवी दर्शन लाल चुघ, नरेश कंबोज, एडवोकेट सरवन कुमार, बीपीईओ अबोहर अजय कुमार, डीपीआरओ भूपेन्द्र सिंह, एसडीएम आफिस सुपरीडैंट हरदीप कौर, डा. रमेश वर्मा, हीरा लाल, वेद प्रकाश अल्ला, बिट्टू खुराना, मास्टर जगजीत कंबोज, सुरिन्द्र जीत सिंह, राजिन्द्र कंबोज डब्बू, सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, डाक्टरो आदि मौजूद थे। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी, जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय नेहरू पार्क में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस सौहर्द पूर्ण ढंग से मनाया गया। जिसमें एक साथ सैकड़ों बच्चो, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों ने फाजिल्का के डीसी श्री हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में योगा किया। इस दौरान कष्ठ निवारण योग आश्रम के संचालक योग गुरु कर्ण देव ने योग के आसनों के साथ-साथ उनके लाभ भी बताए। मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे जिला उपायुक्त श्री हिमांशु अग्रवाल ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज अबोहर में योग दिवस पर भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखकर प्रसन्नता हो रही है। छोटे-छोटे बच्चों को योग करता देखकर खुशी का इजहार किया और कहा कि सेहत हमारे जीवन का एक अनमोल गहना है। उन्होंने कहा कि योगा सेहतमंद रहने का एक आसान तरीका है इसलिए हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। डीसी अग्रवाल ने कहा कि अगर हम बच्चों को बचपन में ही भारत की संस्कृति के बारे में बताएं, सेहतमंद रहने और योगा के लाभ बताए जाएं तो इससे अच्छा योगदान हमारी सोसायटी और समाज के लिए कुछ नहीं होगा। लोक अदालत के सदस्य एवं सेवानिवृत्त एसडीएम श्री बीएल सिक्का कहा कि भारत देश में योग की सबसे ज्यादा जरूरत है, जनजीवन में बढती व्यस्तताओं से स्वास्थ्य और मन की दिक्कतें बढ रहीं हैं, मन की शांति और स्वास्थ्य के लिए योग करना जरूरी है, समाज और मानवता के लिए योग कर सकते हैं। कानूनी सेवाएं अथारिटी के पैनल एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि आम जनता को पोस्टरों जागरूकता कैंपों, सेमिनार, द्वारा भी जागरूक किया जा सकता है। अथारिटी सब डिवीजन अबोहर में फ्रंट आफिस व मीडिएशन सैंटर का भी लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। योग गुरू कर्ण देव ने योग क्रियाएं करवाते हुए उसके फायदे बताए और कैसे योग करना है और कैसे निरोगी रहना है, इस पर भी योग कराकर ज्ञानबर्धक बाते भी बताई । इस अवसर पर एसडीएम कार्यक्रम के दौरान डीसी महोदय ने योग दिवस पर शहर में सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली संस्थाओं, स्कूलों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्रह्मर्षि मिशन सीनियर सैकेंड्री स्कूल, अमृत माडल, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने योग क्रियाएं कर वाह वाही लूटी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कष्ट निवारण योग आश्रम, अल्ला डांस एवं एरोबिरक्स जुंबा सोसायटी, मार्निंग क्लब अबोहर, फाईटर क्लब, सिविल प्रशासन ने एसडीएम के नेतृत्व में, नगर निगम, मार्केट कमेटी, शिक्षा विभाग, सेहत विभाग, सहित सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों का सहयोग रहा।
फोटो:1, नेहरू पार्क में योगा करते हुए डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल।