पंजाब 21 जनवरी *सब्जी वालों व पम्प मैनेजर से लूटपाट करने वाले आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 21 जनवरी (शर्मा/सोनू): डीएसपी विभोर शर्मा व नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, सीआईए स्टाफ के प्रभारी सज्जन सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने सब्जी मंडी फाजिल्का रोड पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों जज सिंह उर्फ गिदड़ी पुत्र राजिंद्र कुमार, अमनदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र बलतेज सिंह को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि इन आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। अभी इस मामले में दो आरोपी कंटू उर्फ प्रकाश पुत्र बाग सिंह, सुनील कुमार उर्फ शीनू पुत्र धर्मचंद वासी गांव किकरखेड़ा फरार बताये जा रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा आरोपियों को काबू करने के लिए छापे मारी जारी है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जायेगा।
फोटो: 2, जानकारी देते एसपीडी, पकड़े गए आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: