पंजाब 17 जनवरी *10 किलो चूरा पोस्त सहित महिला दविंद्र कौर काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 17 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई अमरीक सिंह दौराने गश्त सीडफार्म मोड की तरफ जा रहे थे कि एक महिला सिर पर गट्टा रखे हुए संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दी। लेडी कांस्टेबल तथा पुलिस पार्टी ने जब महिला को रोककर गट्टे की तलाशी ली तो गट्टे में से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। महिला की पहचान दविंद्र कौर पत्नी पलविंद्र सिंह वासी ढाणी कड़ाका सिंह के रूप में हुई। महिला के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, आरोपी महिला व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*