पंजाब 16 सितम्बर 2023* पहली बारिश में धंस गई आर्य नगरी रोड, ठेेकेदार पर कार्यवाई की मांग
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 16 सितम्बर 2023* पहली बारिश में धंस गई आर्य नगरी रोड, ठेेकेदार पर कार्यवाई की मांग
अबोहर, 16 सितम्बर (शर्मा/सोनू) : सरकार द्वारा करोड़ों रूपये लगाकर अबोहर का विकास करवाया जा रहा है लेकिन ठेकेदारों द्वारा घटिया सामग्री व लेवलिंग सही न किये जाने के कारण यह पैसे बर्बाद हो रहे हैं। गत दिवस आई बारिश के बाद आर्य नगरी रोड धंस गई। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने के कारण सडक़ धंसी है। इस दौरान सडक़ के किनारे लगे बिजली का खंबा गिरने का भी डर बना हुआ है। खंबा गिरने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है जिसके लिए सीधेतौर पर ठेकेदार जिम्मेवार होगा। लोगों ने कहा कि जिम्मेवार ठेकेदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जानी चाहिए।
फोटो:, धंसी हुई सडक़ व झुका हुआ खम्बा।

More Stories
नई दिल्ली30 जून 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर की सुबह की टॉप 20 खबरें
नई दिल्ली30जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली30जून26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*