पंजाब 15 अप्रैल 2024* नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देने वाला आरोपी काबू
अबोहर, 15 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): सदर थाना अबोहर के प्रभारी जजपाल सिंह, एएसआई लेखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले युवक अमन कुमार पुत्र साजन सिंह वासी साऊथ एवेन्यू को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया। पूछताछ के लिए उसे पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। पुलिस ने लडक़ी की माता के बयानों पर उनकी नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में मुकदमा नं. 15, 28.03.2024, भांदस की धारा 363, 366ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लडक़ी के अदालत में 164 के बयान करवाये जायेंगे और रिपोर्ट आने के बाद धारा में बढ़ौतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
फोटो: 1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश