पंजाब 14 फरवरी 2024* थाना प्रभारी नवीन कुमार ने हनुमानगढ़ बाईपास पर नाकाबंदी कर की वाहनों की चैकिंग
अबोहर, 14 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते थाना प्रभारी नवीन कुमार ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने हनुमानगढ़ बाईपास चौक पर नाकाबंदी वाहनों की चैकिंग की व दस्तावेज पूरे न होने पर चालान काटे। थाना प्रभारी ने बताया कि विवाह समारोह में जाने वाले वाहनों के ड्राईवरों की विशेषतौर पर चैकिंग की गई ताकि किसी ने शराब आदि का सेवन न किया हो। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का इस्तेमाल न करें। शराब पीकर वाहन न चलायें। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:1, वाहनों की चैकिंग करते थाना प्रभारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगामय हुआ भट्ठा बाजार, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
नई दिल्ली14अगस्त26*शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार*
लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है