पंजाब 14 फरवरी 2024* ओवरडोज नशा देकर मौत के घाट उतारने वाला दूसरा आरोपी काबू
अबोहर, 14 फरवरी (शर्मा/सोनू): डीएसपी अरूण मुंडन, नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने ओवरडोज नशा देकर मौत के घाट उतारने के मामले में दूसरे आरोपी बलराम उर्फ रमन पुत्र राम कुमार वासी खिप्पांवाली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मामले की जांच जारी है। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने सुरिंद्र पाल पुत्र लाजपत राये वासी न्यू गोबिंद नगरी अबोहर के बयानों पर उसके बेटे चंद्र को ओवरडोज नशा देकर मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं. 130, 5.07.23, भांदस की धारा 304 में मामला दर्ज किया था। डॉक्टरी रिपोर्ट के आधारा पर धारा 302, 201, 34 आईपीसी 27, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 5 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*