बल्लुआना विधानसभा चुनाव लड़ रही मैडम राजिंद्र कौर तीसरे स्थान पर चल रही हैं
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा जनसभा करने के बाद भी नहीं हुआ असर
अबोहर, 11 फरवरी (शर्मा): बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की उम्मीदवार मैडम राजिंद्र कौर राजपुरा इस चुनाव में काफी पीछे चल रही हैं। इस क्षेत्र आप पार्टी के प्रत्याशी गोल्डी मुसाफिर व भाजपा प्रत्याशी वंदना सांगवाल के बीच में कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। बल्लुआना क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक नत्थूराम की टिकट काट कर महिला उम्मीदवार राजिंद्र कौर को चुनाव मैदान में उतारा है। कुछ कांग्रेसी कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में जा चुके हैं। जिसके चलते बल्लुआना क्षेत्र में कांग्रेस के दो ग्रुप बन चुके हें। वीरवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी द्वारा राजिंद्र कौर के हक में एक जनसभा को सम्बोधित किया था लेकिन उसका कोई खास फर्क नजर नहीं आया। मैडम राजिंद्र कौर के जीतने की संभावना कम नजर आ रही हैं। यदि अधिक मेहनत करें तो शायद मुकाबले में आ जायें।
फोटो:9 जनसभा के दौरान मैडम राजिंद्र कौर व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**बाबू जगजीवन राम के उपदेश समाज को एकत्रित और सौहार्द पूर्ण रखने का देते हैं संदेश–गौरव पाण्डेय*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान संचालित*