प्रतापगढ़ 5 अप्रैल 26*कार टैंपो की टक्कर में महिला शिक्षक की मौत*
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार दोपहर 12 बजे के आसपास नगर पंचायत ढकवा एन एच 731 फोर लेन पूरा ढकवा मोड़ पर कार और टेंपो की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मीरा मिश्रा पत्नी राकेश मिश्र निवासी सेतापुर सिंगरामऊ जौनपुर अपने नाती देव मिश्र 10 वर्ष पुत्र आनंद मिश्र को साथ लेकर सिंगरामऊ से टेंपो से चांदा सुल्तानपुर दवा लेने के लिए निकली थी। रास्ते में नगर निवासी किरन सिंह को टेंपू में बैठा लिया। जैसे नगर पंचायत ढकवा फोर लेन पूरा ढकवा मोड़ पर पहुंचे। सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैगन की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें टेंपो चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैगन आर में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए । जिसमें मीरा को कमर में नाती देव मिश्र को जबड़े में चालक को सिर में चोट लगी सभी को घायल अवस्था में एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए सीएचसी चांदा भेजा गया। जहां डॉक्टरों द्वारा किरन सिंह पत्नी जगदीश प्रताप सिंह निवासी नगर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ को मृत घोषित कर दिया। मृतका किरन नजदीकी प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका थी। पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्री थी । जिसमें एक लड़की की शादी अभी नहीं हुई है।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*