सरकार बनने के बाद श्रीगंगानगर रोड पर पहल के आधार पर बनाया जायेगा ओवरब्रिज : दीप कम्बोज
अबोहर, 10 फरवरी (शर्मा): आम आदमी पार्टी अबोहर से प्रत्याशी दीप कम्बोज ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनते ही श्रीगंगानगर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज पहल के आधार पर बनाया जायेगा। दीप कम्बोज ने कहा कि पुल काफी समय से मंजूर है लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह फाटक दिन में कई बार बंद होता है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एक प्रैस वार्ता में ने दीप कम्बोज ने मोदी के दौरे को लेकर कहा कि इससे आम आदमी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी मोदी व अमित शाह ने कई रैलियां की थी लेकिन वहां के लोगों ने विकास के नाम पर वोट दिये थे। अब पंजाब में भी जनता विकास के नाम पर वोट देगी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी जो भी वायदे करती है उसे पूरा करके दिखाती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अबोहर में जूस फैक्ट्री राजनीति की भेंट चढ़ गई। यदि इसे सही ढंग से चलाया जाता तो यहां किसानों को काफी लाभ मिलना था। उन्होंने लोगों से आप पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
फोटो:3, आप प्रत्याशी दीप कम्बोज, बंद रेलवे फाटक
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,