पंजाब 09 दिसम्बर *रानी झांसी मार्किट में ठेकेदार ने अधूरा छोड़ा निर्माण कार्य, दुकानदार परेशान
अबोहर, 09 दिसंबर (शर्मा/सोनू): रानी झांसी मार्किट में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान शुरू हुए विकास कार्य सरकार बदलने के बाद ठप्प होकर रह गये। यहां के दुकानदारों को अधूरे पड़े कार्यों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ठेकेदार बीच में निर्माण कार्य छोडक़र चला गया है। जिससे काम अधूरा पड़ा है। थड़े टूटे होने के कारण उनकी दुकानदारी पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं व प्रशासन से मांग की है कि अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाये ताकि उनको राहत मिल सके।
फोटो:2, झांसी मार्किट में अधूरे पड़े विकास कार्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया के कप्तान पुल पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर तोड़कर नदी में गिरी फॉर्च्यूनर,
रामपुर 30अक्टूबर 26*दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मंजूर।
लखनऊ30 अक्टूबर 26*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर रहेंगे।