पंजाब 08 सितंबर 2023* 35 किलो पोस्त आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 08 सितंबर 2023* 35 किलो पोस्त आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 08 सितम्बर (शर्मा/सोनू) : थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बघेल सिंह ने 35 किलो पोस्त सहित पकड़े गए आरोपियों अशोक कुमार पुत्र दया राम वासी गली नं.1 माधव नगरी फाजिल्का व आकाश पुत्र सुनील कुमार वासी कुंदन कैंट रोड फाजिल्का को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बघेल सिंह, हैडकांस्टेबल सुनील कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने स्टेट नाका गुमजाल पर नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से एक्टीवा पर दो युवक आते दिखाई दिये। शक के आधार पर दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनसे गट्टे में से 35 किलो पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक कुमार पुत्र दया राम वासी गली नं.1 माधव नगरी फाजिल्का व आकाश पुत्र सुनील कुमार वासी कुंदन कैंट रोड फाजिल्का के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं.114, 5.09.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो : पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*