पंजाब 07 सितम्बर 2024* 3900 नशीली गोलियों सहित दो काबू, पुलिस रिमांड पर, जेल भेजा
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
अबोहर 07 सितंबर (शर्मा, सोनू):: फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बरा? के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बरा? द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त पुरानी फाजिल्का रोड गैस एजेंसी के निकट दो युवक आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से 3900 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकडे गए आरोपियों की पहचान अंग्रेज सिंह पुत्र हंसा सिंह वासी प्रेम नगरी गली नं.4, हालाबाद उत्तम नगर गली नं.3 अबोहर व मंगतराम पुत्र मोहन लाल वासी मौजगढ थाना खुईयांसरवर अबोहर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आज दोनों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां दोनों को ्रजेल भेज दिया गया। डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन ने बताया कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि आपके आस-पास कोई नशा तस्करी का काम करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। आओ पंजाब को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।
फोटो:1, जानकारी देते डीएसपी व पकडे गए आरोपी।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,