March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 07 फरवरी*संदीप जाखड़ की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत है विरोधी- अतिंदरपाल सिंह

पंजाब 07 फरवरी*संदीप जाखड़ की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत है विरोधी- अतिंदरपाल सिंह

संदीप जाखड़ की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत है विरोधी- अतिंदरपाल सिंह

 

– संदीप जाखड़ ऐसे पहले नेता हैं जिन्होंने काम पहले करके दिखाया है

 

अबोहर, 07 फरवरी। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों की सरगर्मियां तेज हो गई। हर पार्टी अपने अपने उम्मीदवारों के जीतने का दावा कर रही है। अबोहर में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संदीप जाखड़ के समर्थन में लोग खुलकर आ रहे हैं। यूथ कांग्रेस के प्रधान अतिंदरपाल सिंह तिन्ना ने दावा किया है कि अबोहर विधानसभा क्षेत्र से संदीप जाखड़ को इलाका वासी भारी मतों से विजयी बनाकर चंडीगढ़ विधानसभा भेजेंगे। श्री तिन्ना ने कहा कि जिस प्रकार बिना किसी भेदभाव से संदीप जाखड़ द्वारा शहर में एवं अबोहर इलाके के गांवों में विकास करवाया गया है वह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर में आज से पहले इतना विकास कभी नहीं हुआ जिसके परिणाम स्वरूप इलाके की जनता संदीप जाखड़ को भारी मतों से जिताएगी। उन्होंने कहा कि संदीप जाखड़ की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी दल के नेता भयभीत हो रहे हैं क्योंकि अपने कार्यकाल में तो अकाली भाजपा नेताओं ने शहर को नर्क बना दिया था। शहर में टूटी फुटी सड़कें तथा बरसात का पानी भरना आम बात थी लेकिन जब से कांग्रेस ने विकास कार्य शुरू करवाए हैं शहर की नुहार ही बदल गई है। अब इलाके का कोई भी क्षेत्र विकास कार्यों से अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि संदीप जाखड़ पहले ऐसे नेता होंगे जिन्होंने अबोहर की जनता को पहले काम करके दिखाया है और उसके बाद जनता में वोट की अपील करने जा रहे हैं और उम्मीद है इस बार अबोहर की जनता शहर में हुए विकास कार्यों पर मोहर लगाते हुए संदीप जाखड़ को भारी मतों से विजयी बनाएगी।