पंजाब 05 सितंबर 2024* नगर थाना 2 की पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने वाले गोपाल उर्फ बिट्टु को काबू किया
अबोहर, 05 सितम्बर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रमिला रानी, एएसआई देसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी गोपाल उर्फ बिट्टु पुत्र मोहन लाल वासी सुभाष नगरी गली नं.4 अबोहर को काबू किया है। पुलिस ने युवती को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने लड़की के अदालत में 164 के बयान करवाये गये। मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद धारा 376 की बढ़ौतरी की जायेगी। मामले की जांच जारी है।
थाना नं. 2 की पुलिस ने लड़की के पिता के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 94, 1.9.24 भांदस की धारा 137(2), 96बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में अभी कुछ गिरफ्तार करने बाकी हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*