पंजाब 04 सितंबर 2024* गांव राजपुरा में बारिश का पानी जमा होने से लोग परेशान
अबोहर, 04 सितम्बर (शर्मा/सोनू): गत दिनों आई भारी बारिश के कारण बल्लुआना हल्के के गांव राजपुरा में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। गांव राजपुरा के निवासी रिशपाल पाली, बलवंतराम, राम सिंह मैंबर, मलकीत सिंह, कुलदीप कुमार, हरदवारी, मक्खन राम, विनोद, भीमसैन, सीसम बीरजा, नरेश कुमार, राम प्रताप, नरेश, अनील चक्कीवाला, राम प्रताप, हरगोपाल, तेजा सिंह करनी व अन्य लोगों ने बताया कि गांव में पानी निकासी का पुख्ता प्रबंध न होने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी रास्ते बंद हो गये हैं। बारिश के पानी से उनके मकानों को नुक्सान पहुंचना शुरू हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांव से पानी की निकासी जल्द से जल्द करवाई जाये ताकि उन्हें राहत मिल सके।
फोटो:3, गांव राजपुरा में भरा पानी, जानकारी देते लोग।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात 17 नवम्बर 26*विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कानपुर देहात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
कानपुर नगर 17 नवम्बर 26*कानपुर में एक और अग्निकांड,केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड
कौशाम्बी 17 नवम्बर 26**निर्वाचन बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर 11 अधिकारियो के वेतन रोकने के निर्देश*