पंजाब रविवार, 24 मार्च 2024* जतिन गोदारा ने गांव बिश्नपुरा में शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर दीपमाला कर श्रद्धांजलि भेंट की
अबोहर, 24 मार्च (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): शहीदों की कुर्बानियों के प्रति शहरों के साथ-साथ अब गांवों के लोग भी जागरूक हो गए हैं। गांव बिश्रपुरा निवासी चौ जतिन गोदारा ने अपने साथियों के साथ शहीदे आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस पर दीपमाला की और श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर जतिन गोदारा ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। हमें अपने शहीदों की कुर्बानियों को भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने 200 साल तक भारत पर राज किया था। शहीदे आजम भगत सिंह आजादी के लिए छोटी सी उम्र में अपने साथियों सुखदेव सिंह व राजगुरू सहित फांसी पर झूल गए थे। आज हम युवाओं को प्रण लेना चाहिए कि उनके दिखाये रास्ते पर चलें।
फोटो:3, शहीदी दिवस पर दीपामाला करते जतिन गोदारा व अन्य गांववासी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 2 मार्च 26*मथुरा जनपद के सभी थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च*
बांदा 2 मार्च 26*हमारे बड़े,वयोवृद्ध हमें दौलत नहीं देंते लेकिन संस्कार तो देते है -भगवान भाई
बाँदा-2मार्च 26*ईरान इजरायल युद्ध के दौरान फंसे नागरिको के लिए प्रशासन ने मांगा ब्यौरा*