नैनीताल26मई26*ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रेकिंग को गया युवक खाई में गिरा
*ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रेकिंग को गया युवक खाई में गिरा एस.डी.आर.एफ.और पुलिस ने 50 मीटर जानलेवा खाई से युवक को रैस्क्यू किया। युवक सकुशल बताया जा रहा है*
*नैनीताल की सबसे ऊंची चाइना पीक पहाड़ी पर ट्रैकिंग के लिए मुरादाबाद से आए कुछ युवा पहुंचे। इसमें से मानपुर निवासी 24 वर्षीय साजिद पुत्र खुर्शीद अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था*
*ट्रेकिंग के दौरान अचानक खुर्शीद का पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया। खुर्शीद लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और एस.डी.आर.एफ.टीम तुरंत मौके पर पहुंची*।
टीम ने ट्रैक कर खुर्शीद को तलाशा और फिर उसतक पहुंचे। टीम ने घायल खुर्शीद को निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से रोड तक पहुंचाया। खुर्शीद की जांच करने पर जानकारी मिली कि उनके सर पर चोट आई है। खुर्शीद को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। खुर्शीद सकुशल बताया जा रहा है।

More Stories
मुगलसराय13जुलाई26*काली माता ध्वस्तीकरण के दौरान श्रमिक स्वर्गीय बलदेव यादव जी का असमय निधन हृदय को झकझोर देने वाला
लखनऊ13जुलाई26*लखनऊ में शिवसेना का शंखनाद: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की संगठनात्मक बैठक,
नई दिल्ली13जुलाई26*दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत, चीन को पछाड़ा, टॉप पर US Air Force, देखें लिस्ट*