नैनीताल22जून24*लालकुआं में हो रही पानी की किल्लत से परेशान क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान का घेराव किया।
नैनीताल से जफर अंसारी की रिपोर्ट यूपीआजतक
लालकुआं में पिछले काफी समय से बिजली की कटौती के कारण शहर में पानी की आपूर्ति भी नही हो पा रही है खासकर संजय नगर लाइन पार्क बंगाली कॉलोनी आदि क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से पानी के लोग तरस रहे हैं। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भवन पांडे के नेतृत्व में आज क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान की कार्यालय का घिराव करते हुए एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता के नाम प्रेषित किया। इससे पूर्व में नगर कांग्रेस कमेटी जल संस्थान को ज्ञापन दे चुकी है आज अंतिम ज्ञापन दिया है इसके बाद सप्ताह भर के अंदर यदि पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो नगर कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, महामंत्री माजिद अली, नगर महिला अध्यक्ष श्रीमती पूजा, रवि शंकर तिवारी ,हाजी अयूब अली,सईद सिद्दीकी, राजकुमार शर्मा, माया देवी, गुरदियाल मेहरा, कमलेश यादव,अफजाल अंसारी,महफूज भाई, सुनीता, सरिता, फिरोज़ खान उपस्थित रहे।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें