July 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली5जुलाई26*देश के अलग-अलग राज्यों बारिश के दौरा शुरू हो गया है।_*

नई दिल्ली5जुलाई26*देश के अलग-अलग राज्यों बारिश के दौरा शुरू हो गया है।_*

नई दिल्ली5जुलाई26*देश के अलग-अलग राज्यों बारिश के दौरा शुरू हो गया है।_*

*नई दिल्ली:* दिल्ली कई हिस्सों में 5-20 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शहादरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में हवा की गति 40-50 किमी घंटा रहने और इसके 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है।

IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, चंड़ीगढ़ और पंजाब में 6 जुलाई और 10 जुलाई को कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, 7 से 9 जुलाई के बीच और फिर 11 जुलाई को बारिश का दायरा बढ़कर काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके तक फैल सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 6-9 जुलाई और 11 जुलाई को दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

*राजस्थान में मानसून की गतिविधियां तेज होने वाली हैं:*

IMD ने पूर्वी राजस्थान में 6 जुलाई से 10 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है और यह 11 जुलाई को भी जारी रहेगी। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। पूरे सप्ताह दोनों क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी रहेगा।

*मौसम विभाग ने हिमालयी क्षेत्रों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है:*

हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होनी की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में 6 जुलाई को ऐसे ही हालात रहेंगे।11 जुलाई तक दोनों राज्यों में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होने की उम्मीद है।

*IMD ने उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर चलने का अनुमान लगाया है:*

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 और 11 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही 8 और 9 जुलाई को भी भारी बारिश हो सकती है।

Taza Khabar