July 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर5जुलाई26*घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, चर्चित चिकित्सक पर गंभीर आरोप*

सुल्तानपुर5जुलाई26*घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, चर्चित चिकित्सक पर गंभीर आरोप*

सुल्तानपुर5जुलाई26*घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, चर्चित चिकित्सक पर गंभीर आरोप*

*मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप, पुलिस दबिश से पहले चिकित्सक घर छोड़कर फरार*

*सुलतानपुर।* नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में घरेलू कार्य करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मामले में एक चर्चित चिकित्सक पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद पुलिस टीम चिकित्सक के आवास पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही वह घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने साक्ष्य जुटाने और घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।।

Taza Khabar