July 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ5जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ5जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ5जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ, LDA की अर्जित भूमि पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जाली NOC बनाकर विकास कार्य कराने का आरोप लगाया गया है। LDA VC की जांच में हस्ताक्षर और मोहर दोनों फर्जी पाए गए हैं। गोमती नगर के अरदौनामऊ क्षेत्र से जुड़ा मामला है। जेनिथ एंड जेनिथ सिविल प्लानर्स समेत अज्ञात पर FIR दर्ज की गई है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।

➡️ लखनऊ, राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह स्थल नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र है। उन्होंने संग्रहालय और डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा।

➡️ अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक कल दोपहर 3 बजे होगी। बैठक पर सबकी नजर टिकी है। सूत्रों के अनुसार SIT की शुरुआती जांच रिपोर्ट पर चर्चा होने की संभावना है और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

➡️ चंदौली, पुलिस ने जिलेभर में संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की है। बाइक और चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

➡️ गोरखपुर, युवक ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

➡️ संभल, भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफॉर्मर आग का गोला बन गया और जलकर राख हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

➡️ आगरा, ट्रैफिक पुलिस ने अवैध सवारी भरने पर बड़ी कार्रवाई की है। 49 रोडवेज बसों के चालान काटे गए और 17 बसों को सीज किया गया है। विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।

➡️ फतेहपुर, अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यात्रियों को शिकार बनाकर मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड लूटता था। पुलिस ने आरोपी के बेटे को पहले ही जेल भेज दिया है।

➡️ चंदौली, ब्याज के पैसे के लेन-देन को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों और फायरिंग में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

➡️ सुल्तानपुर, खाद्य आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय कल जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे योगी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर योजनाओं के प्रचार-प्रसार मेले का उद्घाटन करेंगे।

➡️ हाथरस, आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर दर्दनाक हादसे में एक युवक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त शुरू कर दी है।

➡️ सहारनपुर, फर्जी रॉयल्टी गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

➡️ संभल, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अरिशा सहित 3 लोगों पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि फोटो-वीडियो के आधार पर पैसे वसूले गए।

➡️ रामनगर, रिजॉर्ट पर पुलिस ने छापेमारी कर हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 62 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। रिजॉर्ट सील कर दिया गया है और जांच जारी है।

➡️ फर्रुखाबाद, कलश विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों के हमले में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

➡️ आगरा, प्रेम प्रसंग में सनकी आशिक ने प्रेमिका के भाई का अपहरण कर लिया। CCTV फुटेज में घटना कैद हुई है और पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।

➡️ आजमगढ़, प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक दुकानें और दर्जनों मकान ध्वस्त कर दिए। रेलवे और PWD की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया।

➡️ अलीगढ़, कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

➡️ देहरादून, उत्तराखंड कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में 3 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

➡️ रायबरेली, जमीन बंटवारे के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। 5 लोग घायल हो गए और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
————————————

Taza Khabar