नई दिल्ली31अक्टूबर24*रात्रिकालीन देश विदेश के मुख्य समाचार*
👇🏻
*1* सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, फ्लाईपास्ट को सलाम- गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी की विशेष दीवाली
*2* सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी, कहा- एक हैं तो सुरक्षित हैं को गलत बताया जा रहा, विपक्षियों को देश की एकता अखर रही
*3* ‘आतंक के आकाओं को देश छोड़ना होगा’, गुजरात के केवड़िया से प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
*4* अनुच्छेद 370 को सदा के लिए धरती में गाड़ दिया गया है’ सरदार पटेल की जयंती पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
*5* ‘अराजकता फैलाने वाले देश के अंदर भी हैं और बाहर भी’, एकता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की विश्व से शांति का अनुरोध
*6* प्रधानमंत्री मोदी कच्छ में जवानों संग मनाएंगे दिवाली, LAC के निकट सैनिकों से मिलेंगे रक्षा मंत्री
*7* पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथी पर राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी, इंदिरा गांधी मेमोरियल पर पुष्प चढ़ाए
*8* सरदार पटेल जयंती पर गुरुग्राम में रन फॉर यूनिटी, 10 हजार से अधिक धावक दौड़े; केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी रहे उपस्थिति
*9* दिवाली के दिन हांफने लगी दिल्ली! आनंद विहार में भय वाला AQI; पटाखे जलाने वालों की खैर नहीं
*10* “‘तिरुमाला में दूसरे धर्मों वालों को दिलाएंगे वीआरएस’, TTD के नए अध्यक्ष बीआर नायडू बोले- इस विषय पर सरकार से करेंगे बात
*11* इजरायली हमलों से भयाक्रांत हिजबुल्लाह,आत्मसमर्पण को तैयार? कहा- युद्धविराम पर हो बात
*12* शेयर बाजार गिरावट के साथ कर रहा है कारोबार सेंसेक्स 79400 तो निफ्टी 24200 के पास कर रहा है कारोबार
13 : *सेंट्रल मेक्सिको के स्टील प्लांट में विस्फोट, 12 लोगों की मृत*
14: *बदायूं में भीषण मार्ग दुर्घटना, 6 की मृत, दिवाली मनाने नोएडा से बरेली जा रहा था परिवार*
15: *गूगल पर 2.4 बिलियन यूरो यानी लगभग 26,000 करोड़ रुपये का भारी अर्थदंड लगा,न्यायालय ने पाया कि टेक कंपनी ने अपने सर्च इंजन के एल्गोरिदम का अनुचित प्रयोग करते हुए अपनी शॉपिंग सर्विस को लाभ पहुंचाया*
16: *उत्तर प्रदेश में 34459 राज्यकर्मियों द्वारा अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा न देने के कारण दिवाली के अवसर पर इनका वेतन रोक दिया गया*
17: *मुंबई: टिकट न मिलने से असंतुष्ट कांग्रेस नेता रवि राजा आज भाजपा में होंगे सम्मिलित*
18: *अमेरिका ने कहा रूस के साथ यूक्रेन में लड़ने के लिए जाने वाले उत्तर कोरियाई सैनिकों की मृत शरीर बैग में वापस भेज देंगे*
19: *उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में ANI के पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या, भाजपा नेता पर भी चाकू से किया निरंतर हमला*
20: *अमृतसर: BSF जवानों ने सीमा के निकट से प्राप्त किया एक ड्रोन और हेरोइन*
21: *बांग्लादेश: हिंदू संगठनों से जुड़े 19 लोगों पर अभियोग के विरुद्ध चिटगांव में भरी विरोध प्रदर्शन*
22: *झारखंड के बोकारो में मरगा पुल के पास पटाखों की दुकानों में आग लगने से 66 दुकानें राख हुईं*
23: *बिहार: मुजफ्फरपुर के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना, मालगाड़ी की 3 बोगियां पटरी से उतरीं*
[31/10, 3:40 pm] Shobhit Shukla Barabanki: लखनऊ
संपत्ति का विवरण ना देने वाले 34459 कर्मियों का रुका वेतन
प्रथम श्रेणी के 1817 और द्वितीय श्रेणी के 4143 अधिकारियों का रोका गया वेतन
संपत्ति का विवरण न देने वाले तृतीय श्रेणी के 22188 और चतुर्थ श्रेणी के 6311 कर्मियों का भी वेतन रुका
14 प्रतिशत बड़े अफसर ने भी नहीं दी संपत्ति की जानकारी
प्रदेश के बाकी राज्य कर्मियों को दीपावली से पहले वेतन हुआ रिलीज
मुख्य सचिव ने संपत्ति विवरण दाखिल करने का दिया था आदेश
राज्य कर्मियों को चल-अचल संपत्ति का देना था वार्षिक विवरण
करीब 96% कर्मियों ने दाखिल कर दिया है संपत्ति का विवरण
संपत्ति का विवरण पोर्टल पर अपलोड होने पर मिलेगा रुका वेतन
[31/10, 3:40 pm] Shobhit Shukla Barabanki: लखनऊ
ईडी जल्द नीलाम कराएगा शाइन सिटी की संपत्तियां
सूत्रों के अनुसार ईडी ने विदेश मंत्रालय के जरिए राशिद नसीम को भेजा नोटिस
9 दिसंबर को पेश होने का दिया गया समय
राशिद नसीम के पेश न होने पर ईडी विशेष कोर्ट के माध्यम से संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया को बढ़ाएगा आगे
ईडी ने अब तक शाइन सिटी और उसके सहयोगियों की 263.55 करोड़ की संपत्तियां जब्त की
हाई कोर्ट के आदेश पर ईओडब्ल्यू और ईडी मिलकर कर रहे शाइन सिटी घोटाले की जांच
शाइन सिटी संचालको और सहयोगियों के विरुद्ध दाखिल हो चुका आरोप पत्र
आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर निवेशों से ठगी का मामला
दुबई भाग निकला था शाइन सिटी का मुख्य संचालक राशिद नसीम
राशिद के खिलाफ भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम 2018 के तहत दर्ज है मुकदमा
[31/10, 4:13 pm] Shobhit Shukla Barabanki: *बुलंदशहर*
*यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ का बयान*
4 नवंबर को प्रदेश भर के वकील हड़ताल पर रहेंगे-शिव किशोर
ग़ाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज का विरोध करेंगे-शिव किशोर
यूपी बार काउंसिल ने बैठक कर लिया निर्णय-शिव किशोर गौड
मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन
समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे होगी कार्रवाई- अध्यक्ष
जिला जज का तबादला की मांग की है- शिव किशोर गौड़
आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग-शिव किशोर गौड़
[31/10, 5:08 pm] Shobhit Shukla Barabanki: *जनपद बाराबंकी*
*दिनांक-31.10.2024*
आज दिनांक 31.10.2024 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद से निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति होने पर 1. उ0नि0 श्री संतोष कुमार,थानाध्यक्ष बदोसराय 2. उ0नि0 श्री रणजीत सिंह थाना बदोसराय 3. उ0नि0 श्री शैलेश यादव थाना देवा 4. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह थाना देवा 5. उ0नि0 श्री राजेश यादव थाना मसौली 6. उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र यादव थाना रामनगर 7. उ0नि0 श्री शिव अंजोर मिश्रा थाना कोठी को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी गई।
[31/10, 12:46 pm] Shobhit Shukla Barabanki: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के अवसर पर अयोध्या में मिठाइयां बांटी
[31/10, 12:47 pm] Shobhit Shukla Barabanki: *फतेहपुर*
भिटौरा रोड पर चाकूबाजी की घटना में ani के पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की है, और वे हत्यारों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
[31/10, 12:48 pm] Shobhit Shukla Barabanki: *फ़तेहपुर*
फतेहपुर में ANI के पत्रकार की हत्या के बाद भिटौरा बाई पास पर परिजनों ने किया चक्का जाम
दोषियों की गिरफ्तारी और बुल्डोजर एक्सन की कार्यवाही की मांग
एडिशनल एसपी सहित मौके पर भारी फोर्स बल मौजूद
सदर कोतवाली के भिटौरा बायपास की घटना
[31/10, 12:50 pm] Shobhit Shukla Barabanki: Lko Big Breaking
लखनऊ से विजिटर्स वीजा पर विदेश गए 106 लोग गायब!!
गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस को किया अलर्ट!!
प्रदेश के 2946 लोग विदेश जाने के बाद वापस नहीं आए!!
लखनऊ,गोरखपुर,देवरिया और अमेठी में एजेंटों पर 4 मुकदमे!!
विदेश भेजने वाले 75 अधिकृत एजेंट,जबकि 431 अनाधिकृत!!
[31/10, 12:51 pm] Shobhit Shukla Barabanki: *दीपावली पर मुख्यमंत्री ने किए श्रीरामलला के दर्शन*
*- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम से की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना*
*- हनुमानगढ़ी में भी टेका मत्था, संतों से की मुलाकात*
*- अयोध्या दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए सीएम ने जताया सभी का आभार*
*- प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की शुभकामनाएं*
*- अयोध्या दीपोत्सव के बाद मुख्यमंत्री योगी पहुंचे दलित बस्ती*
*- महिलाओं में बांटा मिष्ठान व वस्त्र, सीएम के हाथों चॉकलेट पाकर चहके बच्चे*
*- सीएम ने की संतों से मुलाकात, महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का भी जाना कुशलक्षेम*
*अयोध्या, 31 अक्टूबर।* भव्य दीपोत्सव के अलगे दिन गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां विधिपूवर्क दर्शन-पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री श्रीरामजन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान रामलला के भी दर्शन पूजन किये और जनमानस के सुखी व स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के अभिराम दास वार्ड स्थित मीरापुर बुलंदी दलित बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने दलित महिलाओं को दीपावली पर उपहारस्वरूप मिठाई व वस्त्र वितरित किये साथ ही छोटे बच्चों को चॉकलेट भी दिया। सीएम के हाथों चॉकलेट पाकर बच्चे भी चहकते दिखे।
*इस बार विशेष है अयोध्या की दीपावली*
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज दीपावली का पावन पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के उपरांत अयोध्या धाम त्रेता युग में दीप मालाओं से जगमग हुआ था। हजारों वर्षों के बाद भी यह पर्व पूरे देश का एक उत्सव बन गया है। हर सनातनधर्मावलंबी बड़े विश्वास व श्रद्धा भाव के साथ इस कार्यक्रम के साथ जुड़ा हुआ है और इस बार की दीपावली तो विशेष है। 500 वर्षों के एक लंबे अंतराल के बाद प्रभु श्री राम अपने स्वयं के धाम में विराजमान हुए हैं। प्रभु श्री राम लाल अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होकर हम पर साक्षात अपना आशीर्वाद बरसा रहे हैं।
*उत्साह, उमंग, सुख और समृद्धि का कारक बने यह प्रकाश पर्व*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पर्व हमें एक-एक दीप के साथ जुड़कर, सर्वत्र ज्ञान, धर्म, शिक्षा के प्रकाश के प्रसार का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों व सभी सनातन धर्मावलंबियों के लिए यह प्रकाश पर्व उत्साह, उमंग, सुख और समृद्धि का कारक बने, यही कामना इस अवसर पर करता हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि आज अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ अनुसूचित जाति की बस्ती में मुझे दीपावली के मिष्ठान के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है।
*संतों से मुलाकात कर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं*
दलित बस्ती में दीपावली मिलन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने अयोध्या के संतों के साथ मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने दीपोत्सव आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कारसेवकपुरम में संतो से मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की पहचान बन गया है, दीपोत्सव से देशवासियो को दुनिया में सम्मान मिलता है। आरएसएस के नेतृत्व और पूज्य संतो के आशीर्वाद से भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो गये हैं।
*बजरंगबली की गदा सदा सनातन विरोधियों पर चलेगी*
उन्होंने कहा कि अयोध्या के नागरिकों और संतों ने जो कहा सरकार ने वो कर दिखाया है, अब आप सभी का दायित्व है कि इस सम्मान को बुलंदियों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह समय चैन से सोने का नहीं है, जो सोएगा वो खोएगा। जाति, मत, भाषा, मजहब के नाम पर हमें बटना नहीं है। हम बटेंगे तो कटेंगे। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की गदा सदा सनातन विरोधियों पर चलेगी। सनातन और भारत को नुकसान अब नहीं चलेगा। हमारे अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों का डटकर मुकाबला करना होगा। भारत का हित सनातन धर्म के साथ जुड़ा है। हमारी पहचान विज्ञापन नहीं, हमारी सेवा के संकल्प होने चाहिए। उन्होंने श्रीराम मंदिर के लिए बलिदान देने वाले लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
*सीएम ने जाना महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का कुशलक्षेम*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महराज से मुलाकात की। मणिराम दास छावनी पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की भी कामना की। इसके अलावा उन्होंने दिगंबर अखाड़ा में सुरेश दास जी महाराज से मुलाकात की। वहीं सीएम बड़ा भक्त माल भी गए, जहां उन्होंने किशोर दास जी महाराज से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। यहां सीएम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महंत अवधेश दास व अन्य संत भी मौजूद रहें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और संतजन व नागरिक उपस्थित रहे। अयोध्या का दो दिवसीय कार्यक्रम सकुशल निपटाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
New Delhi27Sep(Sunday)*Vedic Ritu/* Varsha*Drik Ritu* Sharad (Autumn)पक्ष Krishnapaksh(Purnimanta calendar)*Vikram Samvat – 2083* *Month* : Ashvina 1*TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली 27 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*