नई दिल्ली28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*==============================*
*1* सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग’, पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी ₹4000 करोड़ की सौगात
*2* इससे पहले पीएम मोदी सुबह युवाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को जोश से भर दिया। सिक्किम दौरे के दौरान पीएम ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया और लिखा कि गंगटोक की सुबह में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलना उनके लिए एक बेहद ऊर्जा देने वाला अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ खेलते हुए उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का एहसास हुआ
*3* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी काशी को देंगे अरबों की योजनाएं, ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को करेंगे संबोधित
*4* केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर एक बड़ा दावा किया है। रिजिजू के अनुसार, शशि थरूर ने एक तरह से यह स्वीकार कर लिया है कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है। यह बयान तब आया जब संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास नहीं हो सका। इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना था।
*5* महाराष्ट्र में पहलगाम जैसा मामला! पहले पूछा धर्म, फिर कलमा न पढ़ने पर चाकू से किया हमला; आतंकी साजिश का भी शक
*6* महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड से आई यह सनसनीखेज वारदात अब सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं रह गई, बल्कि इसे लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार तड़के दो सुरक्षा गार्डों पर हुआ बेरहम चाकू हमला उस वक्त और खौफनाक हो गया, जब दावा सामने आया कि हमलावर ने पहले उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने का दबाव बनाया। मना करते ही दोनों पर ताबड़तोड़ वार किए गए।
*7* भाजपा मंत्री नितेश राणे को 1 महीने जेल की सजा, मुंबई-गोवा हाइवे पर NHAI इंजीनियर पर कीचड़ फेंका था; 29 आरोपी बरी
*8* अजीत पवार प्लेन क्रैश केस में सियासत तेज: विधायक रोहित पवार बोले- जांच में अब तक कुछ ठोस नहीं, उठाए गंभीर सवाल
*9* गुजरात निकाय चुनाव- 15 नगर निगमों में 12 BJP जीती, बाकी 3 में आगे, अहमदाबाद में पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प; जडेजा की बहन राजकोट से हारी
*10* पंजाब में टूट रोकने में जुटी AAP: प्रदेश प्रभारी सिसोदिया ने सभी विधायक जालंधर तलब किए; 7 सांसद पार्टी छोड़ BJP जॉइन कर चुके
*11* रूस ने फिर निभाई दोस्ती, भारत को चौथा S-400 सिस्टम भेजा; मोदी सरकार ने दी 5 और की मंजूरी
*12* दावा- ईरान पहली बार होर्मुज खोलने को तैयार, अमेरिका से भी नाकेबंदी हटाने को कहा, ट्रम्प ने पेशकश ठुकराई, न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने पर अड़े
*13* यूपी का बांदा दुनिया में सबसे गर्म, पारा 47.6°C: जैसलमेर-खजुराहो का तापमान 46°C; दिल्ली में बस स्टॉप पर ORS मिलेगा, देशभर में हीट स्ट्रोक यूनिट बनेंगे
*14* सोना ₹1629 गिरकर ₹1.50 लाख पर आया, ऑलटाइम हाई से ₹26 हजार सस्ता हो चुका; चांदी में आज ₹5,381 की गिरावट
*15* सेंसेक्स 417 अंक गिरकर 76,887 पर बंद, निफ्टी भी 97 अंक टूटा, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बिकवाली रही
*=============================*

More Stories
कानपुर नगर28अप्रैल26*मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर बढ़ाया उत्साह
भागलपुर28अप्रैल26*कार्यपालक पदाधिकारी की गोली लगने से हुई मौत, सभापति हुए जख्मी
भागलपुर28अप्रैल26*नगर आयुक्त एवं मेयर को 9 बिन्दु पर ध्यान आकर्षित करते हुए पत्र लिखा है।