नई दिल्ली22दिसम्बर*?Sensex में और तेजी, 612 अंक बढ़कर बंद*
नई दिल्ली, :आज शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 611.55 अंक की तेजी के साथ 56930.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 184.70 अंक की तेजी के साथ 16955.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,446 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,435 शेयर तेजी के साथ और 907 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 104 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 236 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 19 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 545 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 173 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 75.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,
कानपुर नगर 14 फ़रवरी 26*महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात को लेकर उच्च अधिकारियों ने की बैठक
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*कोतवाली मोहनलालगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ*