नई दिल्ली2जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*================================*
*1* रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
*2* दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे
*3* रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम 5 गुना तेज होगा, AI से एक मिनट में 1.25 लाख टिकट बुक होंगे; अभी क्षमता 25,000 की
*4* ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
*5* वोट चोरी, सीट चोरी और अब चंदा चोरी। देश में इस वक्त यही तीन शब्द कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकार जयराम रमेश की जुबान पर सबसे ऊपर हैं। 400 पार का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने माइनॉरिटी प्रधानमंत्री करार दिया, जो आज चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के समर्थन पर टिके हैं। उन्होने आरोप लगाया कि 2024 के झटके के बाद चुनाव आयोग खुद एनडीए का नया घटक दल बन गया
*6* 30 जुलाई को होगा बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव, गुजरात और मध्य प्रदेश की भी एक-एक सीट पर होगी वोटिंग
*7* अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना का एक्शन, MARCOS कमांडों को देखकर भागे समुद्री लुटेरे; सुरक्षित बचाया जहाज
*8* 27 साल बाद फिर एक होंगे कांग्रेस और शरद पवार, महाराष्ट्र में होने वाला है सियासी खेल
*9* इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने कहा कि एनसीपी शरद पवार गुट और कांग्रेस विलय को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं, उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल सिर्फ महाराष्ट्र इकाई तक ही बात की जा रही है,राज्य स्तर पर बातचीत तय होने के बाद दिल्ली में आलाकमान की तरफ़ से अंतिम निर्देश जारी किए जा सकते हैं, दोनों ही पार्टियां इसपर खुलकर कुछ नहीं बोल रही है
*10* सत्ता गई तो 10 टुकड़ों में होगी भाजपा’: राउत ने BJP पर कसा तंज, कहा- पार्टियों को तोड़ना ही इनका असली मकसद
*11* राममंदिर चोरी- आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, चंपत राय पर FIR के लिए वकीलों का प्रदर्शन, ट्रस्टी बोले- गलती गोपाल राव की
*12* बेंगलुरु में पत्थर खदान में चट्टान गिरी, 8 की मौत, सभी मजदूर बिहार के रहने वाले, हादसे के समय 18 लोग काम कर रहे थे
*13* 3 साल की बच्ची से बेरहमी, टॉयलेट जेट से मुंह पर पानी डाला, वॉशिंग मशीन में बैठाया, बेंगलुरु में कैपजैमिनी कंपनी के डे-केयर का मामला
*14* मुंबई में भारी बारिश, समुद्र से दूर रहने की चेतावनी, 15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं; मानसून की राजस्थान में 7 दिन की देरी से एंट्री
*15* सेंसेक्स में 600 अंक की तेजी, 77,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 180 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
*==============================*

More Stories
भागलपुर2जुलाई26*काफी तलाश, के बाद आखिरकार सदर अस्पताल में मिली युवती की मौत की खबर;
इराक2जुलाई26*कैश, सोना और ‘सोने का अंडरवियर’।*इराक की MP के घर रेड में अधिकारी भी हैरान।
अयोध्या2जुलाई26*पलटू दास अखाड़े के महंत धर्मेंद्र दास ने लगाए गंभीर आरोप