नई दिल्ली14मार्च24*आज दिल्ली में होगा किसानों का जमावड़ा, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी!*
*नई दिल्ली:* किसान समूहों का एक छत्र संगठन संयुक्त किसान मोर्चा आज यानी गुरुवार 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘किसान मजदूर महापंचायत’ का आयोजन करेगा।
अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस शर्त पर किसानों को इकट्ठा होने की अनुमति दी है कि न तो 5,000 से अधिक लोग महापंचायत में भाग लेंगे और न ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों को आयोजन स्थल के पास जाने की अनुमति होगी।
पुलिस ने कहा कि गुरुवार को रामलीला मैदान में किसानों के जमावड़े के कारण राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में यातायात प्रभावित हो सकता है. गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बुधवार को यात्रियों को दिल्ली में प्रस्तावित किसानों के विरोध के मद्देनजर नोएडा-दिल्ली मार्गों पर यातायात धीमा होने की चेतावनी दी।
More Stories
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel