नई दिल्ली12जून25*उपयोगकर्ता ही -IRCTC की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे,
रेल मंत्रालय ने कहा है कि अगले महीने से केवल वे उपयोगकर्ता ही भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम -आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे, जिन्होंने आधार के साथ अपना खाता प्रमाणित किया है। ये कदम तत्काल टिकटों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित करने और यात्रियों के हित को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।
ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए 15 जुलाई से आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। बुकिंग के समय उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी से प्रमाणीकरण किया जाएगा।
एक साथ ज्यादा बुकिंग को रोकने के लिए, भारतीय रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंटों को बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें