बांदा4अप्रैल26*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के पदाधिकारी कानपुर में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में हुए शामिल ,
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के पदाधिकारीगण कानपुर एवं अवध प्रान्त के संयुक्त अभ्यास वर्ग जो कि परितोष इंटरनेशनल स्कूल नौबस्ता कानपुर में दिनांक 4 व 5 अप्रैल को सम्पन्न हो रहा है, में प्रतिभाग करने हेतु मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में 15 सदस्य रवाना हुए।
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि यह अभ्यास वर्ग दो दिवस तक कानपुर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु रखा गया। जिसमें जनपद बांदा से 15 प्रमुख कार्यकर्ता प्रतिभाग करने हेतु कानपुर के लिए रवाना हो रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लगातार ऐसे कार्यक्रम करता है जिसमें निरंतर कार्यकर्ता निर्माण का कार्य किया जाता है।
जनपद बांदा से डॉ शिव प्रकाश सिंह, पंकज सिंह, विनोद कुमार शिवहरे, संतोष कुमार मिश्र, मनोज सिंह, रामनरेश, श्वेतराज,सुनील कुमार रैकवार,अभय प्रताप, रणवीर, डॉओम प्रकाश आदि ने प्रतिभाग़ किया।

More Stories
जयपुर1अगस्त26*होटल इंडस्ट्री की बड़ी बैठक | GST रेंटल इनपुट टैक्स क्रेडिट की मांग | AHPWI सेमिनार संपन्न
लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
रायगड1अगस्त26*उत्कृष्ट सेवेला सलाम! रायगड पोलिस व होमगार्ड जवानांचा पोलीस अधीक्षक आँचल दलाल यांच्या हस्ते गौरव