अहमदाबाद13जून25*जाको राखे साइयां.., अहमदाबाद विमान हादसे में 625 फीट से गिरकर जीवित बचा शख्स, ऐसे पहुंचा अस्पताल*
गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। अभी तक 100 से अधिक लोगों के शव बरामद हुए हैं। लेकिन इस हादसे में एक शख्स जिंदा भी बच गया है। विमान हादसे के दौरान 625 फीट से गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई। शख्स हादसे के स्थल से लाशों के बीच से होते हुए चलते हुए अस्पताल पहुंचा।
*जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार*
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा है, पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार बताया जा रहा है। विश्वास का अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
*विमान में भरा था करीब 80 से 90 टन ईंधन*
उधर, अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं (विमानन) विशेषज्ञ नहीं हूं, इसलिए इसके कारण के बारे में अनुमान लगाना मेरे लिए उचित नहीं होगा। घटना के कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को एक शक्तिशाली विमान माना जाता है, जो 12-14 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है। इसका अर्थ है कि इसमें लगभग 80-90 टन ईंधन था।”
साभार
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*