नई दिल्ली02जून24*’अमित शाह ने 150 कलेक्टर्स को किया फोन’ : जयराम रमेश का सनसनीखेज दावा, कांग्रेस नेता के आरोप पर EC ने मांगी डिटेल्स`*
चुनाव नतीजों की घोषणा से पहले देश की सियासत में उबाल आ गया है। जी हां, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने गृहमंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि उन्होंने मंगलवार को होने वाली मतगणना से पहले जिला अधिकारियों को कॉल किए और उन्हें धमकाया।
*_जयराम रमेश का सनसनीखेज दावा_*
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के इस बयान के बाद इलेक्शन कमीशन हरकत में आया है। रविवार को चुनाव आयोग ने कहा है कि किसी भी अधिकारी ने किसी भी तरह के “अनुचित दबाव” बनाए जाने की सूचना नहीं दी है। आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से आज शाम 7 बजे तक अपने आरोप के समर्थन में विस्तृत जानकारी मांगी है ताकि कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुरे मामले पर आगे की जानकारी आना शेष है।

More Stories
भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव–डॉक्टर केपी श्रीवास्तव*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*