नई दिल्ली02अप्रैल25*आईएफ़एस अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री का प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
आईएफ़एस अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री का प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वे पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में सेवाएं दे चुकीं हैं और अब वे पीएम मोदी के प्रशासनिक कार्यों की ज़िम्मेदारी संभालेंगी। निधि बेहद ही कम उम्र में पीएम की निजी सचिव बनी हैं।
निधि तिवारी की नियुक्ति सह-अवधि (co-terminus) के आधार पर हुई है, यानी यह कार्यकाल प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा या अगले आदेश तक जारी रहेगा।
2014 बैच की आईएफ़एस अधिकारी निधि तिवारी ने सिविल सेवा परीक्षा 2013 में 96वीं रैक हासिल की थी।
अपनी नई नियुक्ति से पहले निधि पिछले लगभग ढाई साल से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
निजी सचिव बनने से पहले पीएमो में उप सचिव के रूप में काम कर रही थीं। वह इस पद पर विदेश और सुरक्षा मामलों से संबंधित प्रमुख विभागों को संभाल रहीं थीं।
इससे पहले, निधि तिवारी नवंबर, 2022 में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अंडर सेक्रेटरी (अवर सचिव) के रूप में शामिल हुई थीं।
#NidhiTiwari #PMO #PMNarendraModi #Inspiring #Motivation
[ Nidhi Tiwari | PMO | PM Narendra Modi | Inspiring | Motivation ]

More Stories
लखीमपुर खीरी29जून26*लखीमपुर खीरी का गौरव👌🏽👌🏽👏🏻👏🏻🇮🇳🇮🇳
नई दिल्ली2*सोमवार, 29 जून 2026 के यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*
नई दिल्ली29जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*