नई दिल्ली 5 जनवरी 26 * कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं। ..
दिनांक 05.01.2026 को प्रातःकाल जिला कारागार, कन्नौज से दो विचाराधीन बंदियों अंकित पुत्र प्रेम चन्द्र व डम्पी उर्फ शिवा पुत्र भजनलाल द्वारा पलायन की घटना घटित हुई।
बंदी अंकित अहाता संख्या-4 की बैरक संख्या-10 में तथा बंदी डम्पी उर्फ शिवा अहाता संख्या-4 की बैरक संख्या-8 में निरुद्ध था। दोनों बंदी कार्य पर नियुक्त थे, परन्तु घने कोहरे के कारण कार्य हेतु कमान नहीं निकाली गई थी। इसके बावजूद दोनों बंदी बैरकों से बाहर निकलकर कारागार परिसर में आए तथा मुख्य प्राचीर की पोस्ट संख्या-1 एवं 2 के मध्य से कारागार से पलायन किया।
प्रथम दृष्टया जांच में बैरक प्रभारी श्री शिवेन्द्र सिंह यादव, जेल वार्डर, सर्किल गश्त ड्यूटी पर तैनात श्री शिवचरन, हेड जेल वार्डर, बैरक की लॉकिंग अनलॉकिंग के लिए उत्तरदायी श्री बद्री प्रसाद, उप कारापाल, तथा श्री विनय प्रताप सिंह, कारापाल को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के लिए उत्तरदायी पाया गया है।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्री शिवेन्द्र सिंह यादव, जेल वार्डर, श्री शिवचरन, हेड जेल वार्डर श्री बद्री प्रसाद उप कारापाल एवं श्री विनय प्रताप सिंह कारापाल को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गई है। इसके अतिरिक्त प्रकरण में अधीक्षक जिला कारागार कन्नौज की भूमिका की जांच उपमहानिरीक्षक कारागार कानपुर परिक्षेत्र द्वारा की जा रही है। जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*