नई दिल्ली २४ दिसंबर २५ *यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों की बड़ी खबरें। …
*==========================*
*1.* बांग्लादेश में अगस्त 2024 से हिंदुओं पर अब तक करीब 2,500 हमले, ईशनिंदा के आरोप में हुई हत्याएं, चुनाव से पहले स्थिति बिगड़ने की आशंका: रिपोर्ट।
*2.* दबाकर लोगों ने खाई बिरियानी… Swiggy की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 2025 में भारत में 9.3 करोड़ बार हुआ ऑर्डर, पिज्जा, बर्गर की भी खूब रही डिमांड।
*3.* BJP नेता शुभेंदु अधिकारी को गंगासागर और झाड़ग्राम में सभा करने की HC से मिली सशर्त अनुमति, शुभेंदु ने कोर्ट में पिछले साढ़े 4 वर्षों में दायर कराए ऐसे 101 मामले।
*4.* हुमायूं कबीर के बालीगंज से नए उम्मीदवार पूर्व पुलिस अधिकारी अबुल हसन मूल रूप से मुर्शिदाबाद के रेजिनगर निवासी, रिश्ते में हुमायूं के लगते हैं मामा, उठे सवाल; पूर्व प्रार्थी निशा चटर्जी करेगी मानहानि मुकदमा।
*5.* राज्यपाल सीवी आनंद ने जादवपुर विश्वविद्यालय में अगले वर्ष के दीक्षांत समारोह के लिए 7 पुरस्कारों का किया ऐलान, प्रत्येक पुरस्कार में प्रदान किए जाएंगे 25,000 रुपये।
*6.* बंगाल कांग्रेस का राजभवन अभियान, पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार समेत समर्थकों को जेल वैन में उठाया।
*7.* नई पार्टी गठन को लेकर निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर को बंगाल विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी करेंगे तलब, मांगा जाएगा स्पष्टीकरण।
*8.* ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बुजुर्ग व्यक्ति को किया मृत घोषित, हुगली के उत्तरपारा में शव वाहन में बैठकर बुजुर्ग ने जताया विरोध, स्थानीय लोगों में भी आक्रोश।
*9.* दिल्ली-NCR को मोदी सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट… मेट्रो का होगा विस्तार, 13 नए स्टेशन बनेंगे।
*10.* गोल्ड ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहली बार ₹1.42 लाख के पार, चांदी 2,22,763 रुपए प्रति किलोग्राम पर।
*11.* 20 साल बाद उद्धव-राज ठाकरे की पार्टी शिवसेना UBT और MNS में गठबंधन: कहा- हमारी सोच एक, बंटेंगे तो बिखरेंगे; CM फडणवीस का तंज- ‘ऐसे दिखा रहे हैं जैसे पुतिन-जेलेंस्की साथ आ गए’।
*12.* जेद्दा से दिल्ली आ रही विमान में मेडिकल इमरजेंसी, हवा में 23000 फुट पर था विमान, अचानक युवक को सांस लेने में होने लगी परेशानी, राजस्थान निवासी मेल नर्स ने बचाई जान।
*13.* चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले AAP को झटका, दो पार्षद BJP में शामिल, अब बीजेपी के 18 पार्षद, AAP के 11 रह गए।
*14.* बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में खोली जाएंगी आदर्श गौशाला।
*15.*’साफ हवा नहीं दे सकते तो कम से कम एयर प्यूरीफायर पर GST कम कर सकते हैं’, प्रदूषण को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार।
*16.* बेंगलुरु में प्रपोजल ठुकराने पर युवती से छेड़छाड़-मारपीट:आरोपी ने शरीर दबोचा, कपड़े फाड़ने की कोशिश की; सिर, पीठ और गर्दन पर हमला किया।
*17.* जनता अंधेरे में तो अफसर भी रहें बिना बिजली..! उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा में कांग्रेस MLA ने काट दी अफसरों के घरों की सप्लाई।
*18.* ताइवान से लेकर अरुणाचल तक…2049 में ग्रेटर चीन बनाने चाहते हैं जिनपिंग, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा।
*==========================*

More Stories
हरदोई ११मार्च २६ * लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, ड्यूटी से गायब उपनिरीक्षक और बेनीगंज प्रभारी निरीक्षक निलंबित
जोधपुर 11 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जोधपुर की कुछ खास खबरें
जोधपुर 11 मार्च 26*रीको : भ्रष्टाचार का अड्डा