हरदोई ११मार्च २६ * लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, ड्यूटी से गायब उपनिरीक्षक और बेनीगंज प्रभारी निरीक्षक निलंबित
हरदोई * जनपद में पुलिसकर्मियों की लापरवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है। ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने और एक सड़क दुर्घटना के मामले में समय पर कार्रवाई न करने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में तैनात उपनिरीक्षक पन्ना लाल सोनी की ड्यूटी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पंचास्थानीय चुनाव कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाई गई थी। यह ड्यूटी अत्यंत संवेदनशील मानी जाती है, क्योंकि यहां चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री सुरक्षित रखी जाती है। जांच के दौरान जब अधिकारियों ने ड्यूटी का निरीक्षण किया तो उपनिरीक्षक पन्ना लाल सोनी मौके पर मौजूद नहीं मिले। इसे ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*