नई दिल्ली १९ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कुछ महत्वपूर्ण खबर। ..
● हैदराबाद – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी
● नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज WHO के पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करेंगे और आयुष से जुड़ी डिजिटल पहलों का शुभारंभ करेंगे
● लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11 बजे विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, दोपहर बाद गोरखपुर रवाना होंगे
● लखनऊ – यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, SIR और कफ सिरप मुद्दे पर हंगामे के आसार
● अहमदाबाद – भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से, भारत सीरीज में 2-1 से आगे
● नई दिल्ली – घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 152 उड़ानें रद्द, हवाई संचालन प्रभावित
● बूंदी, राजस्थान – बजरी से भरा ट्रेलर कार पर पलटा, चार लोगों की मौत, एक घायल
● बांग्लादेश – हादी की मौत के बाद हिंसा भड़की, यूनुस ने दोपहर में हाई लेवल बैठक बुलाई
● नई दिल्ली – आज से जनता के लिए खुलेगा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर बना नया मेट्रो म्यूजियम
● अंतरराष्ट्रीय – टिकटॉक की मालिक चीनी कंपनी बाइटडांस ने अमेरिकी एसेट्स को लेकर तीन बड़े निवेशकों से समझौते किए
● अमेरिका – नॉर्थ कैरोलिना में लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट क्रैश, 7 लोगों की मौत

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*