बड़ी खबर!!
धार 30अप्रैल26*मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादस..!*
धार*2 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, 13 की हालत नाजुक।*
धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल
धार एंकर : धार जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। वही 13 लोग गंभीर घायल है जिनका उपचार जिला अस्पताल में हो रहा है। यह दुर्घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास घटी, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 8.30 बजे हुई। पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक, लगभग 30 से 35 मजदूर सवार थे.। वाहन पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
इस भीषण हादसे में अब तक 10-12 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है। दुखद बात यह है कि मृतकों में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*