नई दिल्ली30 अप्रैल 2026-यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की देश की कुछ खास खबरें
● गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिन के दौरे पर लद्दाख में रहेंगे, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे
● लखनऊ- विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू होगा, लोकभवन में भाजपा और सहयोगी दलों की बैठक के बाद 11 बजे से कार्यवाही शुरू होगी, सभी सदस्य मौजूद रहेंगे
● मध्य प्रदेश- धार जिले में वाहन पलटने से 12 मजदूरों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए, बग्गड़ से लौट रही गाड़ी पर चालक का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ
● पश्चिम बंगाल- विधानसभा चुनाव के दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो आजादी के बाद सबसे अधिक है, महिलाओं का मतदान 92.28 प्रतिशत और पुरुषों का 91.07 प्रतिशत रहा
● ATS को चार आतंकियों साकिब, अरबाब, लोकेश और विकास की रिमांड मिली है, चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है, पाकिस्तानी हैंडलर्स से कनेक्शन की जांच हो रही है
● यूपी के 25 से अधिक जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ समेत कई जिले प्रभावित रहेंगे
● शामली- IPS अजय पाल शर्मा के समर्थन में व्यापारी उतरे, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दी गई, वीडियो विवाद को लेकर केस दर्ज करने की मांग उठी
● शेयर बाजार- सेंसेक्स 900 अंक गिरा और निफ्टी 24000 के नीचे पहुंचा, रुपया 95 के पार गया
● अंतरराष्ट्रीय बाजार- कच्चा तेल चार साल के उच्चतम स्तर 120 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा, ईरान ने कीमत और बढ़ने के संकेत दिए
● दिल्ली- द्वारका में तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई, मामले की जांच जारी है
● दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे- गैस रिसाव के बाद कार में आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई
● आईपीएल- सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया, इस हार के साथ मुंबई की प्लेऑफ की राह लगभग खत्म हो गई
● झारखंड- पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी माओवादी इसराइल पूर्ति मारा गया, कोबरा 209 बटालियन और सुरक्षा बल अभियान चला रहे थे

More Stories
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*