दिल्ली29मई24*अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत को 7 दिन के लिए बढ़ाने वाली याचिका खारिज*
अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी जमानत को 7 दिन के लिए बढ़ाने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि उनकी अंतरिम जमानत को बढ़ाने वाली याचिका पर तत्काल रूप से सुनवाई की जाए। केजरीवाल ने कोर्ट से मेडिकल जांच के लिए अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन और बढ़ाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस जेके माहेश्वरी और केवी विश्वनाथन की वेकेशन बेंच से तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध किया था।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*बायसी में बुजुर्गों के सम्मान में बड़ा आयोजन*
बाँदा 25 नवम्बर 26*बाबूलाल चौराहा से निकली भक्त चरित्र कलश यात्रा, मनमोहक झांकियों ने मोहा मन*
लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….**